राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने की बैठक।

in #hathras2 years ago

हाथरस-राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कहा कि लिंग भेद को समाप्त कर समाज में समानता का अधिकार प्रदान करना है।IMG-20221129-WA0021.jpg
बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय जेण्डर अभियान को सफल बनाने हेतु शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार समस्त विभागीय अध्यक्षों को समन्वय स्थापित करते हुए महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से जुड़े पहलुओं पर आधारित रैली, गोष्ठी, महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराने के निर्देश दिए। IMG-20221129-WA0018.jpgउन्होने समस्त विभागाीय अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी को राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के संबंध में जिला स्तरीय वृहद कार्यक्रम का आयोजन कराने के निर्देश दिए। लिंग आधारित भेदभाव के विरूद्ध एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय अभियान की बैठक के दौरान जिलाधिकारी नेे कहा कि शासन/प्रशासन लैंगिक हिंसा को खत्म करने के लिए कटिबद्ध है। IMG-20221129-WA0022.jpg
राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के संबंध में जानकारी देते हुए डीसी मनरेगा अशोक कुमार ने बताया कि यह अभियान 25 नवंबर 2022 से 23 दिसंबर 2022 तक चलाया जाएगा। राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से जुड़े पहलुओं जैसे महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होने इस अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।IMG-20221129-WA0019.jpg
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, सी0ओ0 सदर, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा आदि उपस्थित रहे।