भारत माता और अशोक स्तम्भ प्रतिमा को मुख्य पार्क में लगाने की सभासद दल ने डीएम से की मांग।

in #hathras2 years ago

हाथरस-नगर पालिका द्वारा भारत माता और राष्ट्रीय चिंन्ह अशोक स्तम्भ की प्रतिमा को मुख्य पार्क में न लगाकर पार्क पीछे लगाने के मामले में भाजपा सभासद दल ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भेजा है। वर्तमान में नगर पालिका परिषद हाथरस में गांधी पार्क के पीछे लगाई जा रही प्रतिमाओं पर रोक लगाने को लेकर भाजपा सभासद दल ने जिलाधिकारी से मांग की है। भाजपा सभासद दल ने पत्र के जरिये जिलाधिकारी से कहा है कि जिस जगह प्रतिमा लगाई जा रही वह स्थान इन प्रतिमाओं के राष्ट्रीय सम्मान के अनरूप नही है एवँ जनभावनाओं के विपरीत है। भाजपा सभासदों ने मांग की है कि भारत माता और राष्ट्रीय चिंन्ह अशोक स्तम्भ की प्रतिमा को सम्मान पूर्वक नगर पालिका पार्क में स्थापित कराया जायें।IMG-20221126-WA0004.jpg
भारतीय जनता पार्टी सभासद दल ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में यह भी कहा है कि नगर पालिका द्वारा अलीगढ़ रोड स्थित गाँधी पार्क पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा के पीछे भारत माता और राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ की प्रतिमा लगाई जा रही है। यह प्रतिमा मुख्य पार्क जिसमे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा है उसमें न लगाकर महात्मा गाँधी की प्रतिमा के पीछे स्थापित की जा रही है जो नितान्त ही गलत एवँ सम्मान जनक नही है। भारत माता और राष्ट्रीय चिंन्ह अशोक स्तम्भ देश के राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक है, इन्हें मुख्य स्थान पर लगाना चाहिए। जहां यह प्रतिमा लगाई जा रही हैं यदि उस क्षेत्र के मकान एवँ दुकानों ने अपनी बिल्डिंग को ऊंचा बनवाया गया तो यह प्रतिमा ढक जाएंगी, जिससे पैसे की भी बर्बादी होगी। वहीं भाजपा सभासद दल ने भेजे गए पत्र में कहा है कि नगर पालिकाध्यक्ष की यह हठधर्मिता है कि राष्ट्र सम्मान के साथ खिलवाड़ करते हुये एवँ जनभावनाओं के विपरीत होते हुये भी भारत माता व अशोक स्तम्भ की प्रतिमाओं को गांधी पार्क में लगे गांधी प्रतिमा के पीछे लगवाया जा रहा है, जहां कार्य जारी है। भाजपा सभासद दल ने कहा है कि उक्त से सम्बंधित बोर्ड से भी स्वीकृति नही ली गई है।
भारत माता और राष्ट्रीय चिंन्ह अशोक स्तम्भ देश के सम्मान के प्रतीक है इन्हें मुख्य स्थान पर लगाना चाहिए इसलिये इन प्रतिमाओं को नगर पालिका परिषद हाथरस के पार्क में लगवाने के लिए भाजपा सभासद दल ने जिलाधिकारी से मांग की है।
मांग करने वालों में भाजपा सभासद दल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व सभासद निशान्त उपाध्याय, नारायण लाल, वीरेंद्र माहौर, श्री भगवान वर्मा, राजेन्द्र गोयल, रिनेश मिश्र, अंजली शर्मा, रामवती माहौर आदि थे।