महिला सुरक्षा को लेकर एन्टी रोमियो पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को किया जागरूक।

in #hathras2 years ago

IMG-20220609-WA0020.jpgहाथरस-एसपी विकास कुमार वैद्य के निर्देशन में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे #मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत दिनांक 09.06.2022 को महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ जनपद में गठित एन्टी रोमियो स्क्वाड/थाना पुलिस द्वारा स्कूल/कॉलेज, ग्राम/मोहल्लों एवं अन्य स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं से वार्ता महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया ।IMG-20220609-WA0021.jpg इसी क्रम में उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए । IMG-20220609-WA0024.jpgमहिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया ।IMG-20220609-WA0027.jpg साथ ही सभी महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को अवगत कराया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला कर्मी द्वारा महिलाओ की शिकायत सुनी जाती है ।IMG-20220609-WA0021.jpg इसके साथ ही मौजूद महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के पैम्फलेट्स वितरित कर यू0पी0 पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया ।IMG-20220609-WA0023.jpg

Sort:  

आप हमें फॉलो करें हमारी खबरों को लाइक करें उस पर कमेंट करें हमारे साथी लोगों के भी खबरें को लाइक करें उस पर भी कमेंट करें आप समय लोगों की खबरों को लाइक कमेंट करेंगे तो आपको भी वह लोग फॉलो करेंगे और आप की खबरों को लाइक करेंगे

Ok