ABVP की जिले भर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न,20,000 पौधे लगाने का लिया संकल्प।

in #hathras2 years ago (edited)

हाथरस-जिले में कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद में 20,000 पौधे लगाने का लिया संकल्प। इस अभियान में सामान्य विद्यार्थी भी वृक्ष मित्र बनकर, इस अभियान से जुड़ सकता है। IMG-20220606-WA0023.jpgहाथरस में श्याम कुंज स्थित MLDV पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाथरस जिले के सभी इकाइयों के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों जैसे बरेली में 9 से 12 जून को आयोजित होने वाले प्रान्त अभ्यास वर्ग, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान, सेवा कार्य, प्रत्येक नगर इकाई पर आयोजित होने वाले छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर, 9 जुलाई अभाविप के स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम आदि विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। IMG-20220606-WA0025.jpg
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हाल ही में सम्पन्न हुई अपनी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में देश भर में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। इस ओर कदम बढ़ाते हुए अभाविप ने अपने आयाम विकासार्थ विद्यार्थी के साथ अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की है। अभियान के अंतर्गत देश भर में 1 करोड़ वृक्ष लगाने की योजना है जिसके पंजीकरण की प्रक्रिया को आज शुरू किया गया है। अभियान के अंतर्गत छात्रों को 'वृक्ष मित्र' बनाया जाएगा।
IMG-20220606-WA0021.jpg
विदित हो कि 1 करोड़ पौधे लगाने का यह अभियान कई चरणों में चलेगा। अभियान के तहत पंजीकरण करने वाले छात्र, आगे चल कर 'वृक्ष मित्र' के नाते पौधे लगाएंगे तथा उन पौधों के संरक्षण की योजना भी इस अभियान के तहत की जाएगी। युवाओं में पर्यावरण के प्रति सजगता बढ़ाने की ओर यह अभियान अपरिहार्य योगदान देने वाला होगा। पंजीकरण के माध्यम से छात्र समुदाय से अभियान के लिए स्वयंसेवकों के रूप में जुड़ने का आह्वान किया गया है।
हाथरस जिले में कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद में 20,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।
IMG-20220606-WA0024.jpg
जिला विस्तारक राज मिश्रा ने बैठक में कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण भी हमारी प्राथमिकताओं में अहम बिंदु होना चाहिए। हमारे कार्यकर्ताओं ने हाथरस जिले में 15 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। बढ़ते प्रदूषण और उसके कारण फैलती श्वसन संबंधी बीमारियों और मानव शरीर को होने वाली हानि को केंद्र में रखकर, हम सभी को इनसे निपटने को दृण-संकल्पित होकर, आवश्यक श्रमदान करना चाहिए।"
IMG-20220606-WA0022.jpg
हाथरस नगर इकाई के नगर अध्यक्ष कुमुद गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते औद्योगिकिकरण एवं अन्य कारणों से, पर्यावरण हो रही हानि से सभी चिंतित हैं। विशेषकर युवा वर्ग में इस विषय के प्रति सजगता देखने को मिलती है। अभाविप देश के युवाओं का नेतृत्व करते हुए, पर्यावरण की ओर योगदान देने का आग्रह समाज के हर वर्ग से कर रहा है। वृक्षारोपण का यह महाअभियान, पेड़ों की घटती संख्या की समस्या के समाधान कि ओर एक अच्छी और सफ़ल पहल साबित होगी।