श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने 150 श्रमिकों को राष्ट्रीय ध्वज का किया वितरण।
हाथरस-श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हाथरस मोहम्मद आजम ने बताया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 11.08.2022 को कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी हाथरस में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, कारखाना श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के लगभग 150 श्रमिकों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी हाथरस द्वारा श्रमिकों से अपील की गयी कि वह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को दिनांक11.08.2022 से दिनांक 17.08.2022 तक अपने-अपने घर में ससम्मान फहरायें।
कार्यक्रम में रिपुदमन सिंह सहायक सेवायोजन अधिकारी हाथरस, मनीष पाठक वरिष्ठ सहायक, समस्त कार्यालय कर्मचारी, मजदूर जन कल्याण समिति के पदाधिकारी, निर्माण मजदूर संगठन के पदाधिकारी एवं लगभग 150 श्रमिक आदि उपस्थित रहे।