सासनी में व्यापारियो ने मनाया दशहरा पर्व एंव जन्मदिवस

in #hathras2 years ago

सासनी में व्यापारियो ने मनाया दशहरा पर्व एंव जन्मदिवस

सासनी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल सासनी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिवस के मौके पर सेवा संकल्प दिवस मनाया गया जिसमें नगर के मुख्य बाजार बजरिया में आइसक्रीम का वितरण किया गया।
IMG_20220610_221810.jpg
जानकारी देते हुए अध्यक्ष विपुल लुहाड़िया एंव मंहामंत्री डॉ. विकास सिंह ने सयुंक्त रुप से कहा कि गुरुवार को पिछले 22 वर्षों से सेवा संकल्प दिवस पूरे भारतवर्ष में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है, जहाँ समाज सेवा के कार्य किये जाते हैं। इस मौके पर नरेश वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, देवेश गर्ग, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। दूसरी ओर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सासनी द्वारा दशहरा के पावन पर्व पर भीषण गर्मी को देखते हुए नगर वासियों एवं ग्रामीणों को कुल्फी का वितरण किया गया। इस दौरान राजीव वार्ष्णेय, प्रवीन वार्ष्णेय, सौरभ, अकिंत गर्ग, नितिन गुप्ता, अर्पित गर्ग, गुलशन वार्ष्णेय, आलोक वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, अशोक गुप्ता आदि व्यापारी गण मौजूद थे। सासनी के बजरिया में गंगा दशहरा के उपलक्ष मे शर्बत बंटवाया। इस मौके पर ं ममतेश वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय मसाले वाले, सोम कार्तिक कपड़े वाले, योगेंद्र वार्ष्णेय कपड़े वाले, श्याम सुंदर, सुरेंद्र चौधरी, नरेंद्र चौधरी, जीतू, काव्य, वंश, शुभ, कृष्णा, प्रिंस, गणेश, हिमांशु, विकास, प्रकाश जरैया वाले, करण कश्यप आदि मौजूद थे।
IMG_20220610_221737.jpg