सफाई यूनियन स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के संगठन विस्तार को बैठक का आयोजन किया गया,

in #hathras2 years ago (edited)

IMG-20220719-WA0224.jpgहाथरस नगर पालिका प्रांगण में सफाई यूनियन स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला एवं नगर कमेटी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किये तथा सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया ।
स्थानीय नगर निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानिक लाल नागर के आदेशानुसार पालिका प्रांगण में जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार डब्बू के द्वारा एक विशाल सफाई कर्मचारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दिलीप कुमार डब्बू द्वारा संगठन विस्तार किया गया । संगठन विस्तार में सैमसंग को जिला उपाध्यक्ष, डेविड मसीह जिला मंत्री, शिव कुमार कोषाध्यक्ष, कान्हा संगठन मंत्री, राजेश कुशवाहा मीडिया प्रभारी, विष्णु चौहान व आजाद को प्रचार मंत्री बनाया गया है | वहीं नगर कमेटी में कुणाल नगर उपाध्यक्ष, संजीव बाल्मीकि नगर मंत्री, सौरभ बेनवाल, सुरजीत पाराशर, दिलीप ,पंकज कुमार को संगठन मंत्री व राहुल को प्रचार मंत्री बनाया गया है | संगठन विस्तार के दौरान दिलीप कुमार डब्बू ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, संगठन पूरी मजबूती के साथ सभी सफाई कर्मचारी की कंधे से कंधा मिलाकर मदद करेगा | समस्त कर्मचारियों को सरकारी सुविधाओं से लाभान्वित कराने का काम संगठन के द्वारा किया जाएगा और जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को लेकर नगर विकास मंत्री से भी मिला जाएगा | इस मोके पर ओम पाठरे, धर्मेन्द्र, ऋषव, अनिकेत, विशाल आदि के अलावा सेकड़ों सफाई कर्मी मौजूद रहे।