आजादी के अमृत महोत्सव पर रेखा अस्थाना का गीत

in #hathras2 years ago (edited)

IMG-20220717-WA0132.jpgआजादी के अमृत महोत्सव पर
🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚
सावन की पड़ रही फुहार,
कर रहे हैं शिव नाम का सभी उच्चार।
देखो आजादी का अमृत महोत्सव है आया,
अब देश हमारा नए दौर पर है इतराया।
सुमुखियाँ इठलाई तीज श्रावणी पर हर्षाई।
पत्ता -पत्ता हरित हुआ,बेलें सब लहलहाई।
देखो संग सखियों के वनिता सब मुस्काई।
है अपूर्व छटा इस बार अपने देश की,
सभी हैं उन्मुक्त, सुगन्धित बयार हो मस्त देखो किस तरह बह चली।
इस बार हर पर्व की छटा है निराली,
चहूँओर छाई है अजब हरियाली।
जन -जन का मन है अह्लादित,
आजादी के अमृत महोत्सव पर
दिशा दिशा है सुवासित।
आओ हरियाली तीज पर कुछ ऐसा कर जाएँ ,
अपने अपने प्रिय जन के नाम पर
हर व्यक्ति देश का, एक- एक पौधे
का रोपण कर जाए।
तभी हरियाली तीज के पर्व का होगा महत्त्व
जब धरती हमारी धारण करेगी
हरी चूनर।
रेखा अस्थाना