सोखना में हर घर तिरंगा अभियान स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

in #hathras2 years ago (edited)

IMG-20220809-WA0368.jpgIMG-20220809-WA0368.jpg

हाथरस स्थित प्राथमिक विद्यालय सोखना नगर क्षेत्र हाथरस में हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता हेतु बच्चों द्वारा जनजागरण रैली निकाली गई | बच्चों द्वारा तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु लोगों को 11 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा फहराये जाने हेतु सन्देश देकर जागरूक किया गया। प्रधानाचर्या श्रीमती ममता पाठक द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव को शान से मनाने एवं तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए गाँव के प्रबुद्ध लोगों को जानकारी दी गयी ।इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों में बहुत उत्साह था ।रैली में गाँव के लोगो को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया तथा अभिवावकों को तिरंगे भी वितरित किए गए।इस रैली को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों खेमकरन,गिरिराज शुक्ला, अभिषेक सारस्वत,संगीता सिसौदिया, वंदना सारस्वत, रूबी,पिंकी कुमारी एवम कु. रूबी तथा गाँव के युवा रितिक सारस्वत का विशेष सहयोग रहा।गाँव के लोगों ने इस अभियान को सफल बनाने का आश्वासन भी दिया और समस्त शिक्षकों द्वारा अभिवावकों से उनके बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने को प्रेरित किया गया ।