आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष बनी: दुर्गेश

in #hathras2 years ago

IMG-20220824-WA0386.jpgहाथरस में आशा वर्कर्स यूनियन की दुर्गेश के नेतृत्व में एक शानदार सभा नगरपालिका पार्क में हुई ,जिसमे 400 से अधिक आशा वर्कर्स ने हिस्सा लिया, सभा में भुगतान में अनियमितता ,भ्रष्ट्राचार सहित स्थानीय सवालों पर वक्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया, 12 सितम्बर की तैयारी और उन सवालों पर व्यापक चर्चा हुई , और अंत में तय हुआ की सब संगठित ढंग से प्रचार अभियान चलाते हुए 12 को सभी लखनऊ के महापड़ाव में हिस्सा लेंगी,
एक जिला कमेटी का गठन किया गया जिसमे दुर्गेश को जिला अध्यक्ष व मधु को जिला सचिव चुना गया ,साथ ही 4 उपाध्यक्ष ,3 सहसचिव ,कोषाध्यक्ष सहित 13 सदस्य चुने गए: अलीगढ़ में जिलाध्यक्ष हुस्ना के नेतृत्व में जिलास्तरीय बैठक हुई ,जिसमे 11 ब्लॉक से पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया , जिसमे सभी ने तैयारी की रिपोर्ट रखी, और एक अभियान की तरह 12 सितंबर के कार्यक्रम की सफल बनाने का संकल्प दोहराया गया,
बदायूं में राज्य सहसचिव व बदायूं जिलाध्यक्ष जौली के नेतृत्व में 2 केंद्रों में अभियान चलाकर संगठित कर लखनऊ कूच को सफल करने करने के क्रम में पोस्टर प्रदर्शन किया गया ,
मऊ में शानदार प्रदर्शन संगठित किया गया और स्थानीय स्तर पर लड़ते हुए 12 सितम्बर के अभियान को गति दी।

.