कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपने सांसद के बयान सुन ले भाजपा

in #haryana2 years ago

Screenshot_2022-05-28-16-18-21-97_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6__01.jpg
रोहतक। कांग्रेस पर गुटबाजी के आरोप लगाने वाले भाजपा के लोग पहले अपने सांसद की भाषा सुन ले और फिर कुछ बोल कर दिखाएं। यह कहना है कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी का। वे आज दिल्ली से भिवानी जाते वक्त रोहतक तिलियार झील सामने रुकी। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनका कहना है कि कांग्रेस मजबूती के साथ एकजुट होकर जनता की आवाज उठाएगी।

श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस पार्टी पर गुटबाजी का आरोप लगाते हैं। लेकिन उनके अपने सांसद खुद मुख्यमंत्री व रोहतक से पूर्व मंत्री के खिलाफ जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, उसको नहीं देख पा रहे। असली गुटबाजी तो यह है। कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने जो नया प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं, उससे कांग्रेस पार्टी और मजबूत हुई है और इसी मजबूती के साथ सभी एकत्रित होकर जनता की आवाज उठाएंगे। कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।

उन्होंने कहा आम आदमी पूरी तरह से इस सरकार से त्रस्त है। धरातल पर कोई भी काम आम जनता के लिए नहीं किया जा रहा है। मूलभूत सुविधाएं भी प्रदेश सरकार जनता को नहीं देख पा रही है और जो स्थानीय नुमाइंदे हैं, वे कमजोर हैं, जो अपनी बात सरकार के सामने नहीं रख पा रहे। कांग्रेस पार्टी आम लोगों के मुद्दों को उठाएगी और अभी फिलहाल होने वाले नगर निकाय के चुनाव में ही कांग्रेस पार्टी की मजबूती के नतीजे सामने आ जाएंगे।