सीएम खट्टर के खिलाफ नवीन जयहिंद ने दी पुलिस थाने में शिकायत

in #haryana2 years ago

Screenshot_2022-06-11-15-25-00-31_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6__01.jpgआप पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ सिविल लाइन थाना में शिकायत दे दी है और मांग की है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाए। शिकायत का आधार भाजपा के सांसद अरविंद शर्मा द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को बनाया गया है। जिसमें सांसद अरविंद शर्मा ने यह आरोप लगाए थे कि हरियाणा की सरकार भ्रष्टाचार के सबूतों को मिटाने और खाने में एक्सपर्ट है, यही नहीं सांसद अरविंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश को जातिवादी में बैठकर दंगे करवाना चाहते हैं।

नवीन जयहिंद ने कहा कि अरविंद शर्मा भारतीय जनता पार्टी के ही सांसद है, उन्होंने जो आरोप मुख्यमंत्री पर लगाए हैं वह अपराध के दायरे में आते हैं। इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होते हुए वे मुख्यमंत्री के खिलाफ यहां पर शिकायत देने के लिए आए हैं। फिलहाल उन्होंने शिकायत सिविल लाइन थाना के थाना प्रभारी को दे दी है और उस पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सांसद अरविंद शर्मा ने आरोप लगाया था कि प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के सबूतों को खाने और दबाने में एक्सपर्ट है, जो कि एक गंभीर आरोप है। यही नहीं सांसद ने तो यह भी आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री प्रदेश को जाती पाती में बांट कर तोड़ना चाहते हैं और दंगे फैलाना चाहते हैं। इसलिए सभी आरोप आपराधिक धाराओं के दायरे में आते हैं। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री पर एफ आई आर दर्ज करने के लिए यह शिकायत दी है और थाना प्रभारी ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।