खिलाड़ियो ने नगर में हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली, झंडे वितरित किये।

IMG-20220812-WA0303.jpg

बरुआसागर। शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन फिजिकल एडुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया गया। रैली का आरंभ कंपनी बाग बरुआसागर चुंगी के पास से किया गया। रास्ते में लोगो को झंडे वितरित करते बाँसभिरे की टोरिया से होते हुए कंपनी बाग में रैली का समापन किया गया। इसके पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, अतर सिंह परिहार, डॉ जितेंद्र सिद्धार्थ, धर्मेंद्र कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर कर रैली का शुभारंभ किया। रैली में खिलाड़ियो द्वारा नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया एवं रास्ते मे लोगों को तिरंगा झंडे वितरित किये। इस अवसर पर आने संबोधन में मंडल अध्यक्ष ने कहा कि ये हमारे देश के लिए बडे गौरव की बात है कि हम अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस आजादी को पाने के लिए लाखों अमर क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया है, तब आज हम शान से अपने अपने घरों में तिरंगा फहरा रहे हैं। उनके त्याग बलिदान को हम सभी नमन करते हैं। अध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह परिहार द्वारा झंडे को अपने अपने घरों पर शालीनता से फहराने का आह्वान किया। सचिव ठाकुरदास दास कुशवाहा ने सभी आये अतिथियो का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेश गुप्ता, सुनील कुशवाहा, भगवान दास कुशवाहा, निक्की कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।

राजीव बिरथरे, बरुआसागर झाँसी।