हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने की अपील

in #hardoiwortheumnew2 years ago

IMG_20220805_190036.jpg75 साल हुए आजादी को चलो आज फिर एकता दिखाते हैं आओ चले मिलकर हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हैं।मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चे कुछ इसी भाव से देश के मानचित्र पर तिरंगा बनाकर हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की मुहिम में शामिल होकर आजादी का 75 वा स्वराज अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाने की सभी जनपद वासियों से अपील की है। बच्चों ने देश के मानचित्र पर तिरंगा बनाकर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराने का संकल्प लेते हुए कहा है कि यह 75 आजादी का अमृत महोत्सव देश का सबसे बड़ा महापर्व है इसमें समाज के हर वर्ग के घर पर तिरंगा लहराना है देश की आन, बान और शान को आगे बढाना है। विद्यालय प्रबंधक अखिलेश सिंह ने इस अवसर पर कहा की यह महोत्सव है देश के लिए त्याग और बलिदान का, मातृभूमि के गौरव व स्वाधिमान का। देश के मानचित्र पर तिरंगा बनाते हैं तथा हाथ में तिरंगा लिए हुए बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था बच्चे स्लोगन में बोल रहे थे हर घर तिरंगा लहराएंगे आजादी आजादी अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाएंगे। कार्यक्रम में लगभग एक सैकड़ा बच्चे अपने हाथ में तिरंगा लेकर हर घर में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लहराने का संदेश दे रहे थे।