भीषण आंधी तूफ़ान से आम लोगों को राहत किसानों को आफ़त

in #hardoi2 years ago

IMG_20220523_121652.jpgआज सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में शुरू हुई आंधी तूफान और बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है वहीं किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सुबह से पश्चमी उत्तरप्रदेश में भीषण आंधी तूफ़ान ने दस्तक दी जो धीरे धीरे मध्य की ओर बढ़ रहा है। दोपहर करीब 12 बजे भीषण आंधी तूफान ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ज़ोरदार दस्तक दी। अचानक आयी तेज धूल भरी आंधी से जहां आम लोगों को राहत मिली है वहीं किसानों की आम की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आंधी तूफान आते ही लोग इधर उधर भागते नज़र आये। चारों ओर घना अंधेरा छा गया।