उत्पाद की पहचान बनाने में सहयोग करेगा रेलवे

in #hardoi2 years ago

IMG_20220415_223915.jpg

  • एक स्टेशन, एक उत्पाद के तहत मिलेगा स्टाल लगाने मौका

  • प्रत्येक स्टेशन पर घरेलू उत्पाद का लगेगा स्टाल
    हरदोई : एक स्टेशन, एक उत्पाद के तहत रेलवे स्वयं सहायता समूह के उत्पाद की पहचान प्रदेश व देश स्तर तक ले जाने में सहयोग करेगा। इसके लिए स्वयं सहायता समूह को स्टाल लगाने के लिए निश्शुल्क स्थान उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उत्पाद रेल यात्रियों के माध्यम से प्रदेश के साथ- साथ देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच जाएगा।

स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए रेलवे ने उनको सुनहरा अवसर दे रहा है। रेलवे की ओर से इसके लिए एक स्टेशन एक उत्पाद को स्टेशन पर समयावधि में स्टाल लगाने का मौका देगा। इसके लिए समूह पंजीकृत होना चाहिए। समूह को स्थान व बिजली निश्शुल्क मिलेगी। समूह को 15 दिन का समय दिया जाएगा। इसके उपरांत अगले समूह का मौका दिया जाएगा। वाणिज्य निरीक्षक प्रथम अंबुज मिश्र ने बताया कि इसके लिए समूह संचालन क्षेत्र के वाणिज्य कर निरीक्षक से वार्ता कर सकते हैं। समूह के स्टाल के लिए स्टेशनों पर भी सूचनाएं चस्पा की गई है। पंजीकृत समूह के लिए योजना हैं, इसके लिए मामूली टोकन मनी ली जाएगी। अन्य कोई शुल्क नहीं है।