हर्षोल्लास से मनाई हॉकी के जादूगर की जयंती

in #hardoilast year

IMG-20230829-WA0006.jpg

हरदोई।
नगर के सनातन धर्म इण्टर कॉलेज में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 119 जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में उनके चित्र पर प्रधानाचार्य दिवाकर एवं शिक्षको तथा छात्रों द्वारा पुष्प अर्पित कर हर्षोल्लास से मनाई। क्रीड़ा प्रभारी हंसराज कुशवाहा ने कहा साप्ताहिक खेलकूद अलग-अलग प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर कराई जाएगी। इस अवसर पर शिक्षक आरबी सिंह अनिल विधानचंद्र द्विवेदी वीरभान सिंह संजीव रविन्द्र सौरभ अभिषेक अगिनहोत्री देवेश स्वतन्त्र दीप्ति नीलम उमाराम घनश्याम संतराम मुकेश विमलराय व विद्यार्थी मौजूद रहे।

माधौगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर परबृजरानी इण्टर कॉजेल में क्रीड़ा प्रभारी के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। खो-खो में अरावली हाउस की छात्राओं ने बाजी मारी। वहीं बालक वर्ग कबड्डी में शिवालिक हाउस ने नीलगिरी हाउस को पराजित की जीत हासिल की। निर्णायक की सुधीर गंगवार, राम बहादुर, पारस नाथ, विमलेश कुमार, अवदेश कुमार व इंद्रजीत सिंह ने निभाई। प्रधानाचार्य ने हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।