जागरूकता चौपाल एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम 06 जुलाई को

in #hardoi2 years ago

IMG-20220618-WA0001.jpg
हरदोई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया है कि सदस्य सचिव उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, लखनऊ के कार्यक्रमानुसार मिशन शक्ति-4.0 के अन्तर्गत 6 जुलाई 2022 को प्रातः 10.00 बजे निरीक्षण भवन हरदोई मे मिशन-शक्ति-4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चौपाल एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम सदस्य, राज्य महिला आयोग मा0 रंजना शुक्ला जी की उपस्थिति मे आयोजित किया जायेगा, जिसमे घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा तथा अन्य किसी प्रकार से पीड़ित महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की जायेगी।
उन्होंने जनमानस को सूचित किया है कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु समय पर निरीक्षण भवन, मे उपस्थित होकर अपनी शिकायतों का निस्तारण करायें।

Sort:  

सही जानकारी