घर के पास बंधी भैंस हुई चोरी थाने मे दिया शिकायती पत्र पुलिस चोरों पर नही लग पा रहा है अंकुश।

in #hardoi2 years ago

भैस चोरो के हौसले बुलंद है।आये दिन हो रही भैस चोरी की घटनाएं।

IMG-20220614-WA0153.jpgहरियावां :- स्थानीय थाना क्षेत्र के गाड़ीपुरवा गांव में सोमवार की रात लगभग 50 हजार कीमत की भैंस चोरी हो गयी।जिसे खोजने की बहुत कोशिश की लेकिन भैस नही मिली।वही पशुपालक ने हरियावां थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है।जानकारी के मुताबिक बताते चले कि गाडीपुरवा मजरा अरुआ गांव निवासी नारायण पुत्र श्याम लाल के घर के पास भैस व अन्य पशु बधे हुए थे। सोमवार की रात लगभग दो से तीन बजे के बीच पिकअप सवार चोर एक भैंस को पिकअप में लादकर ले गए। जबकि पशुपालक ने रात में वाहन की आवाज सुनकर सोचा कि सड़क से कोई वाहन गुजरा रहा होगा। मंगलवार की सुबह जब नींद खुली तो देखा कि खूंटे पर भैंस नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भैंस नहीं मिलने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हरियावां थाना क्षेत्र में इससे पहले भी भैंस चोर सक्रिय रहा है जो कीमती भैंस को वाहन में लाद कर उठा ले जाते हैं। लेकिन आज तक एक भी भैंस बरामद नहीं हो सकी।भैस चोरो के हौसले बुलंद है।आये दिन हो रही भैस चोरी की घटनाएं।चोरो पर नही लग पा रहा है अंकुश।