विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई

in #hardoi2 years ago

IMG-20220907-WA0176.jpg
माधौगंज हरदोई
उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर मे विद्यालय प्रबंध समिति एवं शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई बैठक में मिशन नारी शक्ति पर भी प्रकाश डाला गया बालिकाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए अध्यापिका ने सम्पूर्ण जानकारी दी। बैठक में सभी प्रकार की चर्चा की गई। मुख्य विषय निपुण भारत मिशन के लक्ष्यो को कैसे पूरा करेंगे, इस पर सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव ने विस्तृत में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डा0 नीरज गुप्ता (जिला शिक्षक सम्मान प्राप्त) बी आर सी माधौगंज में निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण के कार्यक्रम में संदर्भदाता के रूप में उपस्थित होकर निपुण भारत मिशन को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सभी ने विद्यालय के भौतिक परिवेश व शिक्षण गुणवत्ता के लिए सभी सदस्यों व अभिभावको ने प्रभारी प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापिका की प्रशंसा की ।बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष हरीराम, उपाध्यक्ष ईश्वरवती, रामकुमार,सागर, रामसुखी, प्रेमवती, अनिल,माया आदि सदस्य व अभिभावक मौजूद रहे। शिक्षिका प्रियंका श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।