हर-घर तिरंगा" अभियान के तहत पुलिस बल‌ ने निकाली तिरंगा रैली

in #hardoi2 years ago

IMG-20220810-WA0215.jpg
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत संडीला में पुलिस की ओर से हो गई है। साथ ही लोगों को तिरंगा अभियान में अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए संडीला पुलिस प्रेरित कर रही है।
रैली के दौरान जवानों ने भारत माता की जय एवं अन्य देश भक्ति नारे लगाये। इस दौरान आमजन द्वारा भी देश भक्ति के नारे लगाकर एवं तालियां बजाकर तिरंगे का सम्मान करते हुए पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर कोतवाल डीके सिंह ने कहा कि"देश-भक्ति, जन-सेवा" का संदेश देते हुए संडीला पुलिस जनता की सेवा हेतु सदैव तत्पर है। जन सेवा से ही देश भक्ति करने के उद्देश्य से संडीला पुलिस ने अपनी प्रतिबद्धता, पुलिस रिस्पांस के माध्यम से करने का संदेश दिया है। देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की ओर से आजादी अमृत महोत्सव के तहत पूरे राष्ट्र में आगामी 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर देश में लोग अपने घर की छत पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम व देशभक्ति की भावना से तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।

कोतवाल डीके सिंह ने कहा कि भारत का राष्ट्रध्वज देश के गौरव एवं मूल्यों का प्रतीक है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरकार की ओर से इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस वाले सप्ताह में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 के दौरान देश में सभी घरों पर तिरंगा फहराने की परिकल्पना की गई है।

Sort:  

Please like nd follow me