अज्ञात कारणों से लगी आग से छह परिवारों की गृहस्थी व जानवर जले

in #hardoi2 years ago

माधौगंज हरदोईIMG-20220424-WA0154.jpg
अज्ञात कारणों के चलते लगी आग लग गई। आग से आधा दर्जन से अधिक लोगो के घरों का सामान व 40 हजार नगदी जलकर राख हो गई। गांव वालों की मदद से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के ग्राम तपनौर में रविवार को करीब 11बजे दिन में श्रवण के मकान से आग की लपटें दिखाई दी। आग को देखकर गांव के लोग बुझाने को दौड़ पड़े। तबतक आग से श्रवण का पड़वा, बछड़ा, भूसा,बंगला लवकुश का छप्पर के नीचे रखा दो गद्दा,रजाई,चारपाई राम बक्स का छप्पर, कंडो का बठिया श्रीपाल,सुभाष,मुनीम,रघुराज के घरो की अनाज,गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। सुभाष ने बताया कि उसके घर से बच्चे की देवाई 30 अप्रैल को थी।इसके लिए उसने कपड़े,बर्तन आदि समान खरीदकर रखा था।समान के साथ 40 हजार रुपए भी जल गए। हल्का लेखपाल वागीश चन्द्र ने आग से हुई क्षति का आंकलन किया।थानाध्यक्ष सुब्रत तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।IMG-20220424-WA0209.jpg

Sort:  

S