जनता इंटर कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

in #hardoi9 months ago (edited)

IMG-20231220-WA0008.jpg
हरदोई :- कछौना कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, संगीत की प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्यमंत्री आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर शुरुआत की। जनप्रतिनिधि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नौनिहाल बच्चे कल के भविष्य हैं। आपकी इस समय की तैयारी कल का बेहतर नागरिक बनाएगी, जिससे अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर गांव एवं देश का नाम रोशन करेंगे।सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। शिक्षा को जीवन शैली व व्यवहार में शामिल कर लें, बोझ ना लगे। कछौना हमारी कर्मभूमि है इसलिए हमारी कछौना को आगे ले जाने में ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हम शिक्षा के क्षेत्र में कछौना को बेहतर करने के लिए सदैव प्रयासरत हैं, तभी हम कछौना का ऋण चुका पा सकेंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका है। सीमित संसाधनों में यह संस्था बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रही है। छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गीत, नाटक, संगीत की प्रस्तुत दी गई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुतियों पर अतिथि गण मंत्रमुग्ध हो गए। उनके द्वारा प्रस्तुतियों को सराहा गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथिगणों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवानी शर्मा, प्रबंधक रेखा अग्रवाल, प्रबंध समिति के समिति के अध्यक्ष मनीष सिंघल, शिक्षकगण, पूर्व नगर अध्यक्ष पति जगदीश गुप्ता, सेवानिवृत शिक्षक गजराज सिंह, प्रधानाचार्य रामशंकर शुक्ला, डॉक्टर अनिल गुप्ता, भाजपा नेता ब्रह्मा कुमार सिंह, डॉक्टर सुशील गुप्ता, व्यापार मंडल संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, कौशल द्विवेदी, वारिस मियां, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, पुनीत गुप्ता आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Sort:  

बधाई

शानदार आयोजन

जय हो