सुभाष चन्द्र बोस पीजी कॉलेज में किसान गोष्ठी एवं बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन

in #hardoi11 months ago

IMG-20231029-WA0000.jpg
हरदोई:- सुभाष चन्द्र बोस पीजी कालेज कहली तेरवा गौसगंज में वुधवार को किसान गोष्ठी एवं बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन विधायक इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा मंच के माध्यम से संवाद करते हुए जैविक खेती के लाभ को बताया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति में व्रद्धि होती हैं। साथ ही खेती में पोषण, कैल्शियम क्षमता बढ़ने से उसमें बोये जाने वाली फसल से मनुष्य में होने वाली विभिन्न बीमारियों से लड़ने के लिए रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि माधवेन्द्र सिंह ने आवारा पशुओं की समस्या से निजात तथा गौपालन की महत्ता एवं गौपालन हेतु सरकार से मिलने वाले लाभ की प्रक्रिया पर चर्चा की।
कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. वर्मा ने कृषि उत्पादन से सम्बन्धित जानकारी दी।
कार्यक्रम में क्षेत्र से आए किसान बन्धुओं को गेहूं के जैविक बीज का वितरण किया गया, तथा इसके उत्पादन एवं लाभ से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पटेल टी.आर. कनौजिया एवं ग्राम स्वराज मंच से अनिल वर्मा तथा क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

Sort:  

गुड़

शानदार

बहुत ही सुन्दर कार्य