भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
हरदोई :-युवा मोर्चा द्वारा हरदोई नगर में गांधी मैदान से बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत के पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि हरदोई भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा 'नीरज' ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने संबोधन में कहा, स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके दौरान जागरूकता के लिए नगर में बाइक तिरंगा यात्रा निकली है। उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि अपने घर पर 13 से 15 अगस्त के दिन तिरंगा अवश्य लगाएं। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा, 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हरदोई जनपद में 16 स्थानों पर एक साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
इस अवसर पर हरदोई के पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, जिला प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रखर अग्निहोत्री, जिला मीडिया प्रभारी अनुज मिश्रा, जिला कार्यसमिति गुड्डन मिश्रा, जिला कार्यालय प्रभारी वैभव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह, गोविंदा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश अवस्थी, निशू, नितेश सिंह, गौरव गुप्ता, नैमिष मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।