भाजपा किसान मोर्चा हरदोई द्वारा ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

in #hardoi5 months ago

IMG-20240213-WA0002.jpg
हरदोई :-भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर द्वारा मुजफ्फरनगर के माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर प्रांगण, शुक्रताल से किया गया। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा हरदोई "ग्राम परिक्रमा" कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा और जिलाध्यक्ष विश्वराज सिंह चौहान द्वारा पिहानी ग्रामीण मंडल के हजियापुर ग्राम में किया गया। कार्यक्रम में सीधा प्रसारण एल.ई.डी. के माध्यम से देखा गया। जिलाध्यक्ष विश्वराज सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश में 50000 गांव में तथा किसान मोर्चा हरदोई 1306 ग्राम पंचायत के सापेक्ष 1000 गांव में ग्राम परिक्रमा यात्रा का अभियान 12 फरवरी से 5 मार्च तक 40 मंडलों में रहेगा। इसमें गांव गांव जाकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चालू योजना- प्रधान मंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, ग्राम सड़क योजना, प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधान मंत्री जन-धन योजना, पी.एम. किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना को लोगों तक पहुंचाना तथा मोदी जी द्वारा आगामी लक्ष्य गांव में चौपाल लगाकर बताना। इस यात्रा के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्यर्ता पूरे देश में 2 लाख से अधिक गाँवों में किसानों, मज़दूरों तथा कृषि से जुड़े अन्य वर्गों से संपर्क स्थापित करेंगे और उनसे द्विपक्षीय संवाद के माध्यम से उनकी कृषि से जुड़ी बाधाओं तथा मोदी सरकार से उनकी आकांक्षाओं को समझेंगे। साथ ही पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा शुरु की गई किसान हितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत भी कराएंगे। किसानों से स्थानीय समस्याएं एवं आकांक्षाएं जानी जाएंगी और उनके समाधान सम्बंधी सुझाव भी लिए जाएंगे। तत्पश्चात् डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। यह यात्रा प्रत्येक जिले में प्रति दिन 5 गांवों में आयोजित की जाएगी। डोर-टू-डोर अभियान के दौरान सरपंचों, पर्वूर्वसैनिकों, धार्मिक गुरुओं, स्थानीय डॉक्टरों, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों, कृषि व्यापारियों, एफ.पी.ओ. प्रमुख, प्रगति शील किसानों, जैविक खेती करने वाले किसानों, स्थानीय किसान व मजदूर नेताओं और कृषि वैज्ञानिकों जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 संकल्पों को अपनाने का अनुरोध भी किया जाएगा। वे 9 संकल्प हैं जल संरक्षण, ग्राम स्तर पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, घरेलू पर्यटर्यन में वृद्धि और जैविक खेती। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राहुल सिंह, जिला उपाध्यक्ष कौशल सिंह, जिला मंत्री अमित नारायण शर्मा, सौरभ सिंह, सरदार अमरदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।