हरदोई में शिकारी ने किया जंगली सूअर का शिकार, अज्ञात शिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज

in #hardoi6 months ago

IMG-20240208-WA0015.jpg
हरदोई :-वन क्षेत्र रेंज कछौना के अंतर्गत ग्राम मढोआ व समधा के बीच जंगल में एक जंगली सूअर के शिकार की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम ने दबिश डाली, मरणासन्न अवस्था में अधजला सुअर मिला, शिकारी मौके से भाग गए थे।बताते चले कछौना क्षेत्र के अंतर्गत विशेष जाति के लोग गांव गांव खेतों व जंगल में जाकर सुबह से सांय तक भोजन व तस्करी हेतु जंगली सूअर राष्ट्रीय पक्षी मोर खरगोश कछुआ शाही आदि वन्य जीवों का शिकार करते हैं। नवांगतुक वन क्षेत्राधिकार विनय कुमार सिंह ने इन लोगों को चिन्हित कर दबिश देकर कार्यवाही शुरू कर दी। जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ पारिस्थितिकी तंत्र गड़बड़ न हो। इसी क्रम में बीती रात को मुखविर द्वारा सूचना मिली वन रेंज कछौना के अंतर्गत ग्राम मढोआ व समधा के मध्य जंगल में कुछ शिकारी जंगली सूअर का शिकार कर आग लगाकर मार रहे थे। वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम सेक्शन प्रभारी सत्यम सिंह, बीट प्रभारी नूरहसन सहित वन कर्मी मौके पर दविश दी। शिकारी मौके से भाग गए, जंगली सूअर अधजला मृत अवस्था में पड़ा था। जिसे शिकारियों ने भाले से शिकार किया था। शव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम पोस्टमार्टम किया। उसके बाद मृत सुअर के शव को दफना दिया गया। दोषी शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर ठोस कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से शिकारियों के अंदर भय व्याप्त हो गया है।