विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

in #hardoi2 years ago

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोपIMG_20220422_173346.jpg
-मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

हरदोई : सुरसा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।

सुरसा क्षेत्र के ग्राम चमरहिया मजरा सिंघुआमऊ के विनोद कुमार की मल्लावां क्षेत्र के ग्राम आलापुर कोट की लक्ष्मी देवी से तीन साल पहले शादी हुई थी। पति ने बताया कि बुधवार सुबह लक्ष्मी का शव फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन में शव को फंदे से नीचे उतारा और मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। मृतका के पिता अजोध्या प्रसाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि विनोद कुमार के अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं, जिस कारण वह पुत्री को परेशान किया करता था। बुधवार को जब वह लोग चमरहिया पहुंचे तो पुत्री का शव जमीन में पड़ा मिला। आरोप है कि पति और उसकी भाभी ने लक्ष्मी की हत्या कर दी।