शिक्षकों ने की उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम-2023 को रद्द करने की मांग

in #hardoi11 months ago

IMG-20231008-WA0016.jpg

माध्यमिक शिक्षक संघ (संयुक्त मोर्चा) मुख्यमंत्री को भेजेगा ज्ञापन

6 नवंबर को प्रदेश भर के जिलाधिकारी कार्यालयों पर शिक्षक करेंगे धरना-प्रदर्शन

मांगे न मानने पर 11 दिसम्बर को लखनऊ में हल्ला बोल

अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त मोर्चा की मांगों का किया समर्थन

जन उपकार टाइम्स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (संयुक्त मोर्चा) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को सरदार भगत सिंह कॉलेज में संयोजक लालमणि द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संयुक्त मोर्चा में शामिल सभी संगठनों के चार-चार प्रतिनिधि सम्मलित हुए। कार्यसमिति के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए प्रदेशीय प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने बताया कि माध्यमिक के शिक्षकों की सेवा सुरक्षा हटने से सभी शिक्षक आक्रोशित हैं। विगत दिनों पूरे प्रदेश में एक दिवसीय चाकड़ाउन करके सरकार से माँग की गयी थी। किन्तु सरकार सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए विवश होकर सयुक्त मोर्चा ने निर्णय लिया है कि आगामी 6 नवम्बर को प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी सरकार हमारी मांगों को नजरअंदाज करती है, तो 11 दिसम्बर को शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) लखनऊ में प्रदेश भर के शिक्षक विशाल प्रदर्शन करेंगे।
श्री कुशवाहा ने बताया कि संयुक्त मोर्चा ने सरकार के समक्ष स्पष्ट रुप से केवल तीन माँग रखी है जिनमें पहली मांग उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम -2023 को रद्द करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को तथा चयनबोर्ड अधिनियम -1982 व उसकी धारा 21, धारा 18 व धारा 12 को यथावत रखा जाय। दूसरी मांग पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाय। वहीं तीसरी मांग जनशिक्षा व्यवस्था के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाते हुए सभी माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण किया जाय। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने बैठक में पहुँचकर अपना समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मण्डल के सदस्य जगदीश पाण्डेय ठकुराई, सोहनलाल वर्मा, रमेश सिंह, आशालता सिंह, अनिल कुमार सिंह, डॉ. जितेन्द्र सिंह, राम प्रताप राम, राकेश कुमार तिवारी, धर्मेन्द्र यादव, मोर्चा के सह संयोजक राजीव यादव, आशीष सिंह, सुनीत गिरी, कुंवरजीत इलाहावादी, गया प्रसाद, जय मंगल सिंह यादव, संतोष तिवारी, उमेश त्यागी, नित्यानंद शास्त्री, बिजेन्द्र वर्मा, सुधांशु शेखर त्रिपाठी, डीएन यादव, डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, तेरस यादव, रेखा सिंह, प्रतिमा गौर, पुष्पेन्द्र मिश्रा, आशुतोष कुमार सिंह, राजकेश्वर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Sort:  

भैया आप का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा...