नगर कछौना में धूमधाम से निकली श्री बालाजी झंडा यात्रा, जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर

in #hardoi2 years ago (edited)

IMG-20220614-WA0133.jpgहरदोई। जिले के नगर कछौना में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को श्री बालाजी झंडा यात्रा धूमधाम से जयकारों व भक्ति धुनों पर नाच गानों के साथ निकाली गई। नगर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ। यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही।

IMG-20220614-WA0153.jpgनगर कछौना में मंगलवार को श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह जेष्ठ माह के अंतिम मंगल को आयोजित होने वाली विशाल श्री बालाजी झंडा यात्रा रेलवेगंज स्थित दुर्गा मंदिर से ध्वज पताका आदि के विधिवत मंत्रोच्चारण व पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बाबा लगड़े दास की कुटी हनुमान मंदिर से वापस आकर पुरानी बस्ती से होते हुय पुन: रेलवेगंज स्थित दुर्गा मंदिर पर आकर झंडा यात्रा का समापन हुआ। झंडा यात्रा के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने जगह-जगह लगे भंडारों में पानी, शर्बत, हलुआ, सब्जी पुड़ी, छोला चावल आदि प्रसाद रूप में ग्रहण कर अपनी भूख-प्यास को मिटाते दिखे। नगर से गुजरी श्री बालाजी की झंडा यात्रा के दौरान श्रद्धा का अलग ही रंग दिखाई दिया भगवा ध्वज हाथ में लिए यात्रा में शामिल नगर की महिलाएं, पुरुषों, नवयुवकों व बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तों के द्वारा जय श्री राम, जय हनुमान के जयघोषों से पूरा नगर भक्तिमय एवं गुंजायमान हो उठा।

IMG-20220614-WA0155.jpgझंडा यात्रा में हनुमान, शंकर पार्वती, राम जानकी आदि सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर नवयुवक-युवतियों ने जमकर डांस भी किया। भीषण गर्मी के बीच भक्तों का जोश देखते ही बना। शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी बघौली विकास जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल के साथ कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। इसके अलावा नगर के नोडल अधिकारी तहसीलदार अंबिका चौधरी भी पुलिस प्रशासन के साथ कदमताल मिलाते नजर आए।

IMG-20220614-WA0141.jpgश्री बालाजी कि इस विशाल झंडा यात्रा में बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा व पूर्व नगर अध्यक्ष पति जगदीश गुप्ता, डॉ अनिल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, जिला मंत्री अजय शुक्ला, क्रांतिवीर सिंह, दुष्यंत सिंह, युवा भाजपा नेता पंकज शुक्ला, सूरज पांडे, विजय सिंह, अमित सिंह, ओपी राठौर, एसबी सिंह सेंगर, अंशू गुप्ता, ब्रह्म कुमार सिंह, सत्य प्रकाश अस्थाना, संजय सिंह, मयंक सिंह, गोलू सिंह, ब्रजेश श्रीवास्तव, अनूप सिंह, गौरव गुप्ता, रवि गुप्ता, सभासद अभय सिंह 'टिंकू', सभासद धर्मेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, विनय शुक्ला, सलिल दीक्षित, पूर्व सभासद विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी आदि गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Sort:  

जय श्री बाला जी