हरदोई मेला महोत्सव के लिए हुआ तृतीय चरण का ऑडिशन

in #hardoi2 years ago

FB_IMG_1669655711377.jpgहरदोई: जिला मुख्यालय पर G10 के तत्वावधान में 21 दिसम्बर से 1 जनवरी तक आयोजित होने वाले बहु प्रतीक्षित हरदोई मेला महोत्सव 2022 में होने वाले आयोजनों हेतु तैयारियां शुरू हो गई है। इसी क्रम में रविवार को स्थानीय G10 कार्यालय में गायन व नृत्य प्रतियोगिता का तृतीय ऑडिशन आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने अपने हुनर से निर्णायकों का मन मोहा। गायन प्रतियोगिता प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्ग एवं नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन प्राइमरी, जूनियर, सीनियर वर्ग व डुएट वर्ग में आयोजित हुआ।

गायन प्रतियोगता का ऑडिशन अमित वर्मा व नवल किशोर के संयोजन में हुआ जिसमें दिव्यांश त्रिपाठी, शालिनी पांडेय, कार्तिकेय मिश्रा, अलंकृता अवस्थी, वान्या अवस्थी, आयुष सिंह, आदविक राज श्रीवास्तव सहित 30 बच्चों ने ऑडिशन दिया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन मनीष कुमार के संयोजन में हुआ जिसमें आकृति सिंह, आस्था सिंह, इशिका कश्यप, तनिषा सिंह, स्नेहा पाल, कशिश गुप्ता, साक्षी मिश्रा, जीत गुप्ता, शिवांगी तिवारी, सृष्टि सिंह, सलोनी गुप्ता, वानी पाल, कृतिका अग्निहोत्री, श्रेया सिंह, सुहानी गुप्ता, पल्लवी गुप्ता सहित 75 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया।

FB_IMG_1669655721877.jpgऑडिशन में प्रतिभागियों ने अपने हुनर से जहाँ एक ओर सभी का मन मोहा वहीं दूसरी ओर निर्णायकों को भी प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को चयनित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गायन में निर्णायक की भूमिका परितोष अवस्थी व नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका गौरव शुक्ल ने निभाई। संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया।

कार्यक्रम में आयोजक रवि किशोर गुप्ता, मोहित त्रिपाठी, अजीत शुक्ल,आयुषी रस्तोगी, खुशबू टंडन, प्रिया सिंह, आयुषी अस्थाना, आँचल गुप्ता, प्रीति साहनी, त्रिष्या गुप्ता, शिवानी गौतम, अमन गौतम आदि मौजूद रहे।

Sort:  

👍