मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो दल द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

in #hardoi2 years ago

20220603_173746.jpgहरदोई। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जनपद में महिलाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जिले के थाना बेनीगंज की एण्टी-रोमियों टीम द्वारा आस-पास के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बालिकाओं व महिलाओ को जागरूक किया जा रहा है।

20220603_173757.jpgशुक्रवार को थाना बेनीगंज के एंटी रोमियो दल ​द्वारा थाना क्षेत्र स्थित स्कूल कॉलेज कोचिंग सेंटरों, बैंकों बाजारों व मंदिरों के आसपास गाँवों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाकर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान बालिकाओं तथा महिलाओं से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं जानी गई।

IMG-20220603-WA0167.jpgएंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करते हुए कहा कि यदि कोई भी परेशान करता है या कोई समस्या है, तो इसकी सूचना बिना डरे तत्काल पुलिस को दें, जिससे महिला विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जा सके। टीम ने महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत से जागरूक करते हुए शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 112,1098, 181 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।