मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

in #hardoi2 years ago

IMG-20220513-WA0206.jpg हरदोई।मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद की बिलग्राम पुलिस ने विभिन्न गांवों, में चौपाल लगाई। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं और युवतियों को प्रदेश सरकार के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर और महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया
थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति पूरे प्रदेशभर में संचालित हो रहा है। इसके तहत बिलग्राम पुलिस ने बेहटा बुजुर्ग गांवों, में चौपाल लगाकर महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया। जिसमें महिला कांस्टेबल अनुराधा चौधरी ने महिलाओं को यूपी-112, हेल्पलाइन नंबर-1090 1076 आदि की जानकारी दी गई। इसमें महिलाओं और युवतियों को बताया गया है कि प्रदेश सरकार ने उनके हितों की काफी योजनाओं को संचालित किया हुआ है। घटना घटित होने पर किस प्रकार पुलिस मदद ली जा सकती है। इसके बारे में भी चौपाल पर जानकारी दी गई। इस दौरान चौपाल पर महिलाओं की समस्याओं को भी सुना गया। जिसके बाद उनके निस्तारण के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।।