कर्नल हर्ष उदय सिंह के बलिदान दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

in #hardoi2 years ago

IMG-20221129-WA0221.jpgहरदोई: जनपद के नीर गांव निवासी अशोक चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष उदय सिंह के बलिदान दिवस पर उनकी याद में आज पूर्व सैनिक कल्याण संस्था द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में गोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ओपी मिश्र और बिहार रेजीमेंट के सैन्य अधिकारी गण ने कर्नल साहब के व्यक्तित्व के बारे में अपने विचार साझा किए। इस मौक़े पर पूर्व सैनिक कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा, विश्वनाथ मिश्रा, रूद्र दत्त दीक्षित, कमलेश दीक्षित आदि ने अपने विचार रखे। सभा का संचालन कुलदीप मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राजेश अवस्थी, सौरभ द्विवेदी, रत्नेश सिंह, अजय दीक्षित, सर्वेश अवस्थी, राम किशोर शुक्ला, दिनेश तिवारी, अखिलेश अवस्थी, ऋषि बाजपेई , केपीएस यादव, राम मोहन कुशवाहा, शिव कुमार यादव, सुशील यादव आदि पूर्व सैनिक और नेकी की दीवार परिवार से सचिन मिश्रा, अनिल दीक्षित और शबील खान उपस्थित रहे।