जून माह के सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथियां निर्धारित

in #hardoi2 years ago

images-1-2021-09-04T171735.650.jpegहरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि शासन के निर्देशों के क्रम मे जनपद की तहसीलों मे मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में माह जून 2022 का सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमे तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस मे भाग लिया जायेगा।

इसी क्रम मे 04 जून 2022 को शाहाबाद तहसील तथा मे 18 जून को सवायजपुर तहसील मे मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम मे 04 जून को बिलग्राम तहसील मे व 18 जून को सण्डीला तहसील मे अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमे तहसील स्तरीय समस्त अधिकारियों द्वारा भाग लिया जायेगा।