दशहरी किसान संगठन ने किया अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन।

in #hardoi2 years ago

दशहरी किसान संगठन ने किया अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन।

मक्खियों की समस्याओं से किसानों को निजात दिलाई जाए-राष्ट्रीय अध्यक्ष।IMG-20220528-WA0190.jpg

बेनीगंज/हरदोई_ निर्धारित समय अनुसार प्रताप नगर के बेनीगंज सड़क मार्ग स्थित किसान कुटी पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आगाज किया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने ब्लॉक अहिरोरी स्थित बढईयनपुरवा के पोल्ट्री फॉर्म से फैल रही बेइंतेहा मक्खियों के बारे में कहा कि यह समस्या पूरी तरह से समाप्त होनी होनी चाहिए, क्योंकि वहां आसपास के गांव में रहने वाले ग्रामीण जन त्राहि त्राहि कर रहे हैं ।इसके साथ ही विकासखंड कोथावां के ग्राम झरोइया में चकरोड मार्ग पर बनी दीवार को गिराए जाने संबंधी मौके पर आए उप जिलाधिकारी सण्डीला देवेंद्र पाल ने सभी किसान साथियों को आस्वासन दिलाते हुए कहा कि दिये हुए ज्ञापन के मुताबिक जो मांग की गईं हैं।उन मांगो को नियमानुसार पूर्ण कराया जायेगा।और किसानों ने संबंधित मांग पत्रों को सौंपा।
इस मौक़े पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव, निवर्तमान हरदोई जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्रा, ठाकुर सतेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, सुधाकर,ऊषा, रामदेवी, गौरव गुप्ता,अर्पित गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनिल सिंघानिया सहित तमाम किसान साथी मौजूद रहे।