पांचवी मंजिल से गिरा डेढ़ साल का मासूम अरमान

in #hardoi2 years ago

IMG_20221001_153933.jpg
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से एक बच्चा नीचे गिरा, लेकिन उसके कुछ नहीं हुआ। वह तुरंत अपने पैरों पर खड़ा हो गया। यह घटना देख हर कोई हैरान रह गया। मां बच्चे को नीचे गिरता देखते ही बदहवास हो गई थी। जल्दी से लेकर अस्पताल पहुंची। वहां बच्चा खतरे से बाहर बताया गया ।

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम चल रहा है। इसमें काम करने के लिए मजदूर भी आए हुए हैं। एक परिवार छत्तीसगढ़ से भी मजदूरी करने यहां आया है। इस भवन की छत की पांचवीं मंजिल पर काम हो रहा था। आस पास मजदूर भी थे। बच्चे भी खेल रहे थे।

अपने भाई के साथ खेल रहा था अरमान कल शाम करीब पांच बजे छत्तीसगढ़ से आए परिवार के दो बच्चे वहीं पर खेल रहे इसी दौरान डेढ़ वर्षीय अरमान छत के किनारे पहुंच गया। खेलते-खेलते अचानक वह नीचे गिर गिर गया। अरमान की मां पास में ही काम कर रही थी। उसने बच्चे को नीचे गिरते देखा तो बदहवास होकर दौड़ी। अरमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।