सहकारिता को गतिशील बनाने के साथ ही पुनर्जीवित करने पर दिया बल

in #hardoi2 years ago (edited)

IMG-20220807-WA0335 (1).jpg

हरदोई : सहकारिता क्षेत्र की प्रमुख संस्था सहकार भारती की जनपदीय कार्यकारिणी की कार्यशाला रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचकोर व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचकोर ने सहकारिता को जिले से लेकर प्रदेश तक गतिशील बनाने के साथ ही पुनर्जीवित करने पर बल दिया। कहा कि आजादी अमृत महोत्सव के क्रम में गंगा किनारे के 75 गंगा ग्रामों को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दो-चार साल में देश को विकास की ऊंचाइयों तक नहीं ले जा सकता। इसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा और इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए सहकारिता मंत्रालय गठित कर जन-जन को उससे जोड़ने व लाभांवित कराने की योजना बनाई। सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उनके स्तर से सहकारी समिति गठित करने में सहकारी साहित्य और जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही हर प्रकार का सभी को सहयोग मिलेगा। प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने संगठन के उद्देश्यों और विस्तार पर प्रकाश डाला। प्रांतीय सदस्य देवेश सिंह, डीसीबी अध्यक्ष विद्याराम वर्मा, बैंक निदेशक नरेंद्र सिंह, रामनाथ त्रिपाठी, प्रांतीय संगठन प्रमुख अरुण कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हीरेंद कुमार मिश्र ने विचार व्यक्त किए। मंडल संयोजक अमित दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत व जिलाध्यक्ष वेंकटेश्वर पांडेय ने आभार जताया। संचालन महेश मिश्र ने किया। अभिनव पांडेय, उदयप्रताप सिंह, पारुल दीक्षित, अनुपमा सिंह रहे।