बड़ी पिहानी में धूमधाम से मनाया गया दधिकांदो महोत्सव

in #hardoi2 years ago

IMG-20220824-WA0224.jpg

हरदोई : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के बाद नगर में मनाया जाने वाला दधिकांदो महोत्सव बुधवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न टोलियों ने मुहल्ले के अनेक स्थानों में लगी दधिमटकियों को पिरामिड बनाकर तोड़ा।
दधिकांदो महोत्सव पिछले 30 वर्षों से नगर में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई दिया। गली-मुहल्लों की कई टोलियां इस कार्यक्रम में शामिल हुई। शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राधा कृष्ण, शिव परिवार, मां दुर्गा, लक्ष्मी नारायण आदि झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-नगाड़े की धुन पर लोग थिरकते नजर आए। अखाड़ों में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। इस दौरान नगर के विभिन्न चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। देर रात तक चले महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व आसपास क्षेत्रों के ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी के साथ से पुलिस बल तैनात रहा।