किसान समेत दो लोगों ने दी जान

in #hardoi2 years ago

IMG_20220403_010725.jpg

हरदोई : घरेलू कलह से परेशान एक किसान समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान दे दी।

लोनार क्षेत्र के ग्राम जगतपुरवा की रिजवाना ने रविवार को घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारवालों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद वह लोग रिजवाना को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम डाभा के अशोक खेतीबाड़ी करते थे। परिवारवालों ने बताया कि रविवार को अशोक खेत पर फसल में दवा का छिड़काव करने के लिए गए थे। खेत पर ही जहर खा लिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह लोग सीएचसी ले गए, जहां से अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।