साधन सहकारी समिति गौसगंज जर्जर भवन में संचालित

in #hardoi2 years ago (edited)

IMG-20220524-WA0215.jpg

कछौना, हरदोई। किसानों को समय से खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए स्थापित साधन सहकारी समिति गौसगंज की स्थिति खराब है। भवन जर्जर हो चुका है, जिससे खाद और बीज को सुरक्षित रखना संभव नहीं है। इस समिति से दर्जनों गांव लाभान्वित होते हैं।गौसगंज साधन सहकारी समिति से तेरवा दहिंगवा, हसनापुर, महमूदपुर धतिंगड़ा, मेढ़ौआ, मुसलमानाबाद, निर्मलपुर, कहली, गौरी खालसा, बघौड़ा, गौसगंज सहित लगभग 50 गांवो के किसान लाभान्वित होते हैं। साधन सहकारी समिति का भवन जर्जर हो गया है। कर्मचारी जान हथेली पर लेकर खाद बीज वितरित करते हैं।बरसात में इसके गिरने का डर हमेशा कर्मचारियों को बना रहता है। बाउंड्री वॉल पूरी तरह से टूट चुकी है। समिति परिसर में अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं है। सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है।

IMG-20220524-WA0222.jpgक्षेत्रीय नागरिकों व विभागीय अधिकारियों ने इसके लिए उच्चाधिकारियों को दर्जनों बार अवगत कराया जा चुका है। परंतु जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। शायद कोई अनहोनी घटना घटने के बाद ही कुम्भकर्णीय नींद से जागेंगे। क्षेत्र के किसानों ने सरकार से किसानों के हित में साधन सहकारी समितियों के ध्वस्त हो रहे भवनों का निर्माण अथवा मरम्मत कराने की मांग की है।