साहब! पति कर रहा दूसरी शादी, रोकी जाए

in #hardoi2 years ago

साहब! पति कर रहा दूसरी शादी, रोकी जाए
IMG-20220512-WA0003.jpg

-लोनार क्षेत्र के ग्राम जटौली की रहने वाली है महिला

हरदोई : पति की दूसरी शादी न होने देने के लिए महिला ने एसपी से गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि अगर पति की दूसरी शादी नहीं रुकती है तो, वह पुत्री के साथ आत्महत्या कर लेगी।

लोनार क्षेत्र के ग्राम जटौली की गोलनी पुत्री के साथ गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि सात वर्ष पूर्व उसकी शादी विवेक के साथ हुई थी। उसकी एक पांच वर्ष की पुत्री सूबी है। चार साल पहले पति ने मारपीट कर उसे व पुत्री को घर से भगा दिया था, जिसके बाद न्यायालय की शरण ली थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार को पता चला कि विवेक दूसरी शादी कर रहे हैं, जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता की तबीयत भी खराब हो गई है। एसपी ने लोनार कोतवाल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।