गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?

in #hardoi2 years ago

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना शरीर की कई समस्याओं का कारण बनता है। दरअसल, जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (Bad cholesterol) जमा होने लगता है तो ये ब्लड वेसेल्स की दीवारों पर मोल्यूकुल्स बना कर चिपकने लगता है। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है और हाई बीपी, स्ट्रोक और कार्डिक अरेस्ट का खतरा पैदा करता है। ऐसे में जरूरी है कि हम शुरुआत से ही अपना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने की कोशिश करें। जिसके लिए हम अपनी लाइफस्टाइल में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। IMG_20220808_144920.jpg पानी पीने के फायदे (Warm water benefits) कई हैं। ये असल में एक आसान तरीका है ब्लड वेसेल्स का साफ करने का। ये हम नहीं बल्कि वैद्यनाथ आयुष क्लीनिक, लखनऊ के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. आनंद ओझा का कहना है। दरअसल, उनके अनुसार आयुर्वेद कहता है कि हमारा शरीर मूल रूप से 50-70% पानी से बना है। जैसे कि खून में में 83% पानी होता है, पतली मांसपेशियां 75% पानी से बनी होती हैं, हड्डियों में 22% पानी होता है। मस्तिष्क में 74% पानी होता है और इसके अलावा शरीर के लिए आसानी से साफ करने वाले तत्व के रूप में पानी बहतरीन काम करता है।

Sort:  

बढ़िया खबर