घर में फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

in #hardoi2 years ago

1280x720_1211600-young-man-hanging.webpएक महिला का शव बुधवार रात घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला। परिवारवाले घटना का कारण नहीं बता सके।

ग्राम टिमरुख के मुनीम की 11 साल पहले ग्राम तिरिया के मजरा बहादुर की मुनीशा के साथ शादी हुई थी। देवर सहाबू ने बताया कि भाई मुनीम लुधियाना में मजदूरी करते हैं और 15 दिन पूर्व ही लुधियाना गए थे। भाभी मुनीशा अपने दो बेटे व दो बेटियों के साथ अलग मकान में रहती हैं। बुधवार देर रात भतीजा अमीन घर आया और उसने बताया कि मां का शव कोठरी में फंदे पर लटक रहा है, जिसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे और मुनीम व पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।