पुलिस ने आत्मरक्षा के सिखाये तरीके

in #hardoi2 years ago

पाली । भरखनी के राजकीय उत्त्तर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को स्टूडेंट पुलिस कैडेट (spc) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं को जागरूक करते हुए अक्सर घटित हो रहे अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए नवीन पद्धति के बारे में बताया गया। अपराध और अपराधियों से किस तरह से बचना है उसके तरीके बताए गए। सुरक्षा व सहायता हेतु संचालित पुलिस हेल्पलाइन संबधित नम्बरों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
भरखनी के राजकीय विद्यालय में 30 छात्राओं को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक नरेंद्र सैनी ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट का महत्व समझाया। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम छात्रों को हमारे लोकतांत्रिक समाज के जिम्मेदार और सक्षम नागरिक के रूप में विकसित करते है। वहीं महिला कांस्टेबल शालू ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने महिला हेल्पलाइन 1090 शुरू की है। इस पर महिलाएं व बालिकाएं गोपनीय ढंग से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसके अलावा डायल 112, यूपी कॉप आदि की भी साहयता ली जा सकती है। बगैर हिचक के जरूरत पड़ने पर सहायता लें। प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार ने पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर समस्त पुलिस व विद्यालय का स्टाप मौजूद रहा।IMG-20221109-WA0004.jpg