किसान ने बैंक कर्मियों पर लगाया 60 हजार रुपये निकालने का आरोप

in #hardoi2 years ago

पाली । कस्बा की आर्यावर्त बैंक शाखा के कर्मचारियों पर एक किसान ने खाते से 60 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़ित किसान ने बैंक कर्मियों से इसकी जानकारी करनी चाही तो उसे बैंक से बाहर भगा दिया गया। पीड़ित किसान ने पाली थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पाली थाने के उबरिया कला गांव निवासी श्रीकृष्ण पुत्र राम लडैते ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उनका एक खाता पाली कस्बा स्थित आर्यावर्त बैंक में है। आरोप है कि बीती 4 अप्रैल को उनके बिना निकाले ही बैंक शाखा कर्मचारियों ने 60 हजार रुपए निकाल लिए। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बैंक शाखा के कर्मचारियों से जानकारी करनी चाही। बैंक कर्मचारियों ने उन्हें भगा दिया। पीड़ित किसान ने शनिवार को पाली थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में ये कोई नया मामल नही है इससे पूर्व में भी एक के खाते से 20 हजार रुपए की रकम निकाल ली गई थी। उसमें भी पीड़ित ने कर्मचारियों पर ही रुपए निकालने का ने आरोप लगाया था। वहीं बैंक मैनेजर दिव्य प्रकाश बेहरा ने बताया ऐसी कोई जानकारी संज्ञान में नही आई है। तीन दिनों की छुट्टी के बाद मंगलवार को बैंक खुलने पर जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।IMG-20220514-WA0019.jpg