₹6.49 लाख वाली इस धांसू कार ने मचाई धूम, शोरूम में हाथों-हाथ हो रही बिक्री, Alto से WagonR तक सब हुई फेल

in #har2 years ago

maruti-suzuki-baleno-becomes-best-selling-car-94022340.jpg₹6.49 लाख वाली इस धांसू कार ने मचाई धूम, शोरूम में हाथों-हाथ हो रही बिक्री, Alto से WagonR तक सब हुई फेल
Authored by Shridhar Mishra | नवभारतटाइम्स.कॉमUpdated: Sep 6, 2022, 2:09 PM
Maruti Suzuki Baleno becomes best selling car: मारुति सुजुकी की बलेनो ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा उलटफेर करते हुए देश की बेस्ट सेलिंग कार का खिताब अपने नाम कर लिया है। बता दें कि पिछले 4 महीनों से लगातार Maruti Suzuki WagonR देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई थी, जिस पर अब मारुति बलेनो ने कब्जा कर लिया है। Maruti Nexa Baleno ने पिछले महीने Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), और Kia Seltos (किया सेल्टॉस) जैसी बेस्ट सेलिंग कारों को पीछे छोड़ दिया है।
नई दिल्ली।
Maruti Suzuki Baleno becomes best selling car: मारुति सुजुकी की बलेनो ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा उलटफेर करते हुए देश की बेस्ट सेलिंग कार का खिताब अपने नाम कर लिया है। बता दें कि पिछले 4 महीनों से लगातार Maruti Suzuki WagonR देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई थी, जिस पर अब मारुति सुजुकी की बलेनो ने कब्जा कर लिया है। Maruti Nexa Baleno ने पिछले महीने Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), और Kia Seltos (किया सेल्टॉस) जैसी बेस्ट सेलिंग कारों को पीछे छोड़ दिया है। बलेनो को पिछले महीने 18000 से भी ज्यादा लोगों ने खरीदा।पिछले महीने कितने लोगों ने खरीदा?

इस साल जुलाई महीने में Maruti Baleno देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी, जिसे 17,960 ग्राहकों ने खरीदा था। लेकिन, पिछले महीने (अगस्त 2022) में इसने बड़ा उलटफेर करते हुए सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि पिछले महीने (अगस्त 2022) में इसे 18,418 ग्राहकों ने खरीदा।इस साल जुलाई महीने में Maruti Suzuki WagonR देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी, जिसे 22,588 ग्राहकों ने खरीदा था। लेकिन, पिछले महीने यह 1 नंबर से फिसल कर दूसरे नंबर पर आ गई। पिछले महीने इसे 18,398 ग्राहकों ने खरीदा।