घर घर तिरंगा फहराने छात्र कर रहे जागरूक

in #har2 years ago

IMG-20220807-WA0026.jpgमंडला। आजादी का 75 वां वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव को हर घर तिरंगा अभियान के रूप में 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों, उद्योग, कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। तिरंगा झंडा को फहराना हम सब के लिए गौरव की बात हैं।
IMG-20220807-WA0027.jpg
बता दे कि विकासखंड नारायणगंज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम के लोगों को तिरंगा फहराने के लिए जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक परामर्शदाता एवं एमएसडब्ल्यू तथा बीएसडब्ल्यू के छात्राओं के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। जिससे आमजन तिरंगे को स्वयं के खर्चे से क्रय कर अपने-अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक फहरा सके।
आज टिकरिया स्कूल से नारायणगंज बस स्टैंड तक रैली के माध्यम से ग्रामीणों को हर घर तिरंगा के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिससे हर घर तिरंगा अभियान सफल हो सके।
IMG-20220807-WA0029.jpg