हापुड़ में अवैध रूप से चल रहे पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 मजदूरों की मौत, 15 घायल

in #hapur2 years ago

timthumb.jpeg

हापुड़ में अवैध रूप से चल रहे पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई। 15 मजदूर गंभीर घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग और मेरठ भेजा गया है। हादसा बारूद में ब्लास्ट से हुआ। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम में रेस्क्यू चलाया। घटना थाना धौलाना क्षेत्र की है। फैक्ट्री में बिजली का सामान बनाने के नाम पर लाइसेंस लिया गया था। लेकिन अंदर पटाखा बनाया जा रहा था।
मौके पर पहुंचे आईजी प्रवीन कुमार ने बताया, ‘इंडस्ट्रियल यूनिट में धमाका हुआ है। फैक्ट्री में इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए लाइसेंस लिया गया था। यहां पटाखा बनाने की बात सामने आई है। इसमें क्या शर्तों का उल्लंघन हुआ है, इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

आसपास की फैक्ट्री की छत तक उड़ गई
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में प्लास्टिक की बंदूक और उसमें लगाने वाला बारूद बनाया जाता है। बारूद में धमाका होने से मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि आस-पास मौजूद फैक्ट्रियों की टीन की छतें तक उड़ गईं।

Sort:  

जब wortheum news में लाइक करने पर ही एक दूसरे का फायदा होगा तब क्यों ना हम एक दूसरे को लाइक करें। हमने आपको लाइक ओर फॉलो किया है ।प्लीज़ आप भी हमे लाइक ओर फॉलो। करें।....todazsnews🙏🌹