जहर सेवन से मौत मामले में आया नया मोड

in #hanumangarh2 years ago
  • पत्नी-सास पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
    हनुमानगढ़। जहर सेवन से युवक की मौत होने के करीब दस माह पुराने मामले में नया मोड आ गया है। मृतक के पिता ने अपने बेटे की पत्नी व सास पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आत्महत्या दुष्प्रेरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। पूर्व में इस संबंध में मर्ग दर्ज हुई थी। जानकारी के अनुसार इस्तगासा के जरिए दर्ज हुए मुकदमे में छीतरमल पुत्र माधोराम खटीक निवासी वार्ड 10, सेक्टर नम्बर 12, जंक्शन ने बताया कि उसके बेटे विजयपाल की शादी पूनम पुत्री रामसिंह खटीक निवासी चौटाला तहसील डबवाली जिला सिरसा, हरियाणा के साथ हुई थी। पूनम व उसकी मां रानी ने षड्यंत्र रचकर उसके बेटे विजयपाल को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया। इसके चलते विजयपाल ने सितम्बर 2021 में जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच एएसआई रोहताश कुमार कर रहे हैं।
Sort:  

Apki bohot sari khabar like kr di hai

लगभग खबरें लाइक कमेंट कर दिया है